Pular para o conteúdo
Publicidade

यूहन्ना 9:18-23

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

18 परन्तु यहूदियों को विश्वास न हुआ कि यह अंधा था और अब देखता है जब तक उन्होंने उसके माता-पिता को जिसकी आँखें खुल गई थी, बुलाकर 19 उनसे पूछा, "क्या यह तुम्हारा पुत्र है, जिसे तुम कहते हो कि अंधा जन्मा था? फिर अब कैसे देखता है?" 20 उसके माता-पिता ने उत्तर दिया, "हम तो जानते हैं कि यह हमारा पुत्र है, और अंधा जन्मा था। 21 परन्तु हम यह नहीं जानते हैं कि अब कैसे देखता है; और न यह जानते हैं, कि किसने उसकी आँखें खोलीं; वह सयाना है; उसी से पूछ लो; वह अपने विषय में आप कह देगा।" 22 ये बातें उसके माता-पिता ने इसलिए कहीं क्योंकि वे यहूदियों से डरते थे; क्योंकि यहूदी एकमत हो चुके थे, कि यदि कोई कहे कि वह मसीह है, तो आराधनालय से निकाला जाए। 23 इसी कारण उसके माता-पिता ने कहा, "वह सयाना है; उसी से पूछ लो।"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    18 यहूदी अगुएं यह विश्वास ही नहीं कर पा रहे थे कि वह, जो पहले अंधा था, अब देख सकता है. इसलिये उन्होंने उसके माता-पिता को बुलवाया 19 और उनसे पूछा, "क्या यह तुम्हारा पुत्र है, जिसके विषय में तुम कहते हो कि वह जन्म से अंधा था? अब यह कैसे देखने लगा?"

    20 उसके माता-पिता ने उत्तर दिया, "हां, यह तो हम जानते हैं कि यह हमारा पुत्र है और यह भी कि यह अंधा ही जन्मा था; 21 किंतु हम यह नहीं जानते कि यह कैसे देखने लगा या किसने उसे आंखों की रोशनी दी है. वह बालक नहीं है, आप उसी से पूछ लीजिए. वह अपने विषय में स्वयं ही बताएगा." 22 उसके माता-पिता ने यहूदी अगुओं के भय से ऐसा कहा था क्योंकि यहूदी अगुए पहले ही एक मत हो चुके थे कि यदि किसी भी व्यक्ति ने मसीह येशु को मसीह के रूप में मान्यता दी तो उसे यहूदी सभागृह से बाहर कर दिया जाएगा. 23 इसलिये उसके माता-पिता ने कहा था, "वह बालक नहीं है, आप उसी से पूछ लीजिए."

  2. HSB Hindi Standard Bible

    18 यहूदियों ने उसकी इस बात पर कि वह अंधा था और अब देखने लगा, तब तक विश्‍वास नहीं किया जब तक कि उस दृष्‍टि पानेवाले के माता-पिता को बुलवाकर 19 उनसे यह पूछ न लिया, "क्या यह तुम्हारा पुत्र है, जिसको तुम कहते हो कि यह अंधा जन्मा था? फिर अब यह कैसे देखता है?" 20 तब उसके माता-पिता ने उत्तर दिया, "हम जानते हैं कि यह हमारा पुत्र है और अंधा जन्मा था; 21 परंतु हम नहीं जानते कि अब यह कैसे देखता है और न ही जानते हैं कि इसकी आँखें किसने खोलीं। उसी से पूछ लो, वह सयाना है, वह स्वयं अपने विषय में बताएगा।" 22 उसके माता-पिता ने ये बातें इसलिए कहीं क्योंकि वे यहूदियों से डरते थे; क्योंकि यहूदी पहले ही एकमत हो चुके थे कि यदि कोई यीशु को मसीह मानेगा तो वह आराधनालय से बाहर निकाल दिया जाएगा। 23 इसलिए उसके माता-पिता ने कहा, "वह सयाना है, उससे पूछ लो।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.