16 तब लोगों ने उत्तर दिया, "यहोवा को त्याग कर दूसरे देवताओं की सेवा करनी हम से दूर रहे; 17 क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा वही है जो हमको और हमारे पुरखाओं को दासत्व के घर, अर्थात् मिस्र देश से निकाल ले आया, और हमारे देखते बड़े-बड़े आश्चर्यकर्म किए, और जिस मार्ग पर और जितनी जातियों के मध्य में से हम चले आते थे उनमें हमारी रक्षा की;
Publicidade
Publicidade