59 और ऐसा हुआ कि आठवें दिन वे बालक का खतना करने आए और उसका नाम उसके पिता के नाम पर जकर्याह रखने लगे। (उत्प. 17:12, लैव्य. 12:3) 60 और उसकी माता ने उत्तर दिया, "नहीं; वरन् उसका नाम यूहन्ना रखा जाए।" 61 और उन्होंने उससे कहा, "तेरे कुटुम्ब में किसी का यह नाम नहीं।" 62 तब उन्होंने उसके पिता से संकेत करके पूछा कि तू उसका नाम क्या रखना चाहता है? 63 और उसने लिखने की पट्टी मँगवाकर लिख दिया, "उसका नाम यूहन्ना है," और सभी ने अचम्भा किया। 64 तब उसका मुँह और जीभ तुरन्त खुल गई; और वह बोलने और परमेश्वर की स्तुति करने लगा।