8 जक्कई ने खड़े होकर प्रभु से कहा, "हे प्रभु, देख, मैं अपनी आधी सम्पत्ति कंगालों को देता हूँ, और यदि किसी का कुछ भी अन्याय करके ले लिया है तो उसे चौगुना फेर देता हूँ।" (निर्ग. 22:1) 9 तब यीशु ने उससे कहा, "आज इस घर में उद्धार आया है, इसलिए कि यह भी अब्राहम का एक पुत्र19:9 अब्राहम का एक पुत्र: यद्यपि एक यहूदी, अभी तक वह एक पापी है वह अब्राहम का पुत्र कहलाने के योग्य नहीं था है।
Publicidade
लूका 19:8,9
IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019
Em outras traduções
- OHSS Hindi Contemporary Version
8 किंतु ज़क्ख़ाइयॉस ने खड़े होकर प्रभु से कहा, "प्रभुवर! मैं अपनी आधी संपत्ति निर्धनों में दान कर दूंगा और यदि मैंने किसी से गलत ढंग से कुछ भी लिया है तो मैं उसे चौगुनी राशि लौटा दूंगा."
9 प्रभु येशु ने उससे कहा, "आज इस परिवार में उद्धार का आगमन हुआ है—यह व्यक्ति भी अब्राहाम की संतान है.
- HSB Hindi Standard Bible
8 जक्कई ने खड़े होकर प्रभु से कहा, "प्रभु, देख, मैं अपनी आधी संपत्ति कंगालों को देता हूँ, और यदि मैंने छल करके किसी का कुछ लिया है तो उसे चौगुना लौटाए देता हूँ।" 9 यीशु ने उससे कहा,"आज इस घर में उद्धार आया है, क्योंकि यह भी अब्राहम का एक पुत्र है।
Direitos das traduções citadas
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.