40 इस पर दूसरे ने उसे डाँटकर कहा, "क्या तू परमेश्वर से भी नहीं डरता? तू भी तो वही दण्ड पा रहा है, 41 और हम तो न्यायानुसार दण्ड पा रहे हैं, क्योंकि हम अपने कामों का ठीक फल पा रहे हैं; पर इसने कोई अनुचित काम नहीं किया।" 42 तब उसने कहा, "हे यीशु, जब तू अपने राज्य में आए, तो मेरी सुधि लेना।" 43 उसने उससे कहा, "मैं तुझ से सच कहता हूँ कि आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक23:43 स्वर्गलोक: यह "फारसी" मूल का एक शब्द है, और इसका अर्थ "एक बगीचा," विशेष रूप से खुशियों का बगीचा हैं। में होगा।"