Pular para o conteúdo
Publicidade

मरकुस 10:13-16

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

बालक और स्वर्ग का राज्य

13 फिर लोग बालकों को उसके पास लाने लगे, कि वह उन पर हाथ रखे; पर चेलों ने उनको डाँटा। 14 यीशु ने यह देख क्रुद्ध होकर उनसे कहा, "बालकों को मेरे पास आने दो और उन्हें मना न करो, क्योंकि परमेश्वर का राज्य ऐसों ही का है। 15 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो कोई परमेश्वर के राज्य को बालक की तरह ग्रहण न करे, वह उसमें कभी प्रवेश करने न पाएगा।" 16 और उसने उन्हें गोद में लिया, और उन पर हाथ रखकर उन्हें आशीष दी।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    13 मसीह येशु को छू लेने के उद्देश्य से लोग बालकों को उनके पास ला रहे थे. इस पर शिष्य उन्हें डांटने लगे. 14 यह देख मसीह येशु ने अप्रसन्‍न होते हुए उनसे कहा, "बालकों को यहां आने दो, उन्हें मेरे पास आने से मत रोको क्योंकि परमेश्वर का राज्य ऐसों का ही है. 15 मैं तुम पर एक अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं; जो परमेश्वर के राज्य को एक नन्हे बालक के भाव में ग्रहण नहीं करता, उसमें कभी प्रवेश न कर पाएगा." 16 तब मसीह येशु ने बालकों को अपनी गोद में लिया और उन पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद दिया.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    13 फिर लोग बच्‍चों को उसके पास लाने लगे कि वह उन पर हाथ रखे; परंतु शिष्यों ने उनको डाँटा। 14 यह देखकर यीशु क्रोधित हो गया और उनसे कहा,"बच्‍चों को मेरे पास आने दो, उन्हें मत रोको, क्योंकि परमेश्‍वर का राज्य ऐसों ही का है। 15 मैं तुमसे सच कहता हूँ, जो कोई परमेश्‍वर के राज्य को एक बच्‍चे के समान स्वीकार नहीं करता, वह उसमें कभी प्रवेश नहीं करेगा।" 16 फिर उसने उन्हें बाँहों में लिया और उन पर हाथ रखकर आशिष देने लगा।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.