22 और याईर नामक आराधनालय के सरदारों5:22 आराधनालय के सरदारों: प्राचीनों में से एक जो आराधनालय की देख-भाल करने में प्रतिबद्ध था, आराधनालय का अर्थ है एक यहूदी आराधना घर, जिसमें अक्सर धार्मिक निर्देश के लिए सुविधाएँ होती हैं।। में से एक आया, और उसे देखकर, उसके पाँवों पर गिरा। 23 और उसने यह कहकर बहुत विनती की, "मेरी छोटी बेटी मरने पर है: तू आकर उस पर हाथ रख, कि वह चंगी होकर जीवित रहे।" 24 तब वह उसके साथ चला; और बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली, यहाँ तक कि लोग उस पर गिरे पड़ते थे।