25 और एक स्त्री, जिसको बारह वर्ष से लहू बहने का रोग था। 26 और जिसने बहुत वैद्यों से बड़ा दुःख उठाया और अपना सब माल व्यय करने पर भी कुछ लाभ न उठाया था, परन्तु और भी रोगी हो गई थी। 27 यीशु की चर्चा सुनकर, भीड़ में उसके पीछे से आई, और उसके वस्त्र को छू लिया, 28 क्योंकि वह कहती थी, "यदि मैं उसके वस्त्र ही को छू लूँगी, तो चंगी हो जाऊँगी।" 29 और तुरन्त उसका लहू बहना बन्द हो गया; और उसने अपनी देह में जान लिया, कि मैं उस बीमारी से अच्छी हो गई हूँ। 30 यीशु ने तुरन्त अपने में जान लिया, कि मुझसे सामर्थ्य निकली है5:30 मुझसे सामर्थ्य निकली है: चंगाई करने की सामर्थ्य।, और भीड़ में पीछे फिरकर पूछा, "मेरा वस्त्र किसने छुआ?" 31 उसके चेलों ने उससे कहा, "तू देखता है, कि भीड़ तुझ पर गिरी पड़ती है, और तू कहता है; किकिसने मुझे छुआ?" 32 तब उसने उसे देखने के लिये जिसने यह काम किया था, चारों ओर दृष्टि की। 33 तब वह स्त्री यह जानकर, कि उसके साथ क्या हुआ है, डरती और काँपती हुई आई, और उसके पाँवों पर गिरकर, उससे सब हाल सच-सच कह दिया। 34 उसने उससे कहा, "पुत्री, तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है: कुशल से जा, और अपनी इस बीमारी से बची रह।" (लूका 8:48)