Pular para o conteúdo
Publicidade

मरकुस 7:10-13

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

10 क्योंकि मूसा ने कहा है, ‘अपने पिता और अपनी माता का आदर कर;’ और ‘जो कोई पिता या माता को बुरा कहे, वह अवश्य मार डाला जाए।’ (निर्ग. 20:12, व्यव. 5:16) 11 परन्तु तुम कहते हो कि यदि कोई अपने पिता या माता से कहे, ‘जो कुछ तुझे मुझसे लाभ पहुँच सकता था, वह कुरबान 7:11 कुरबान: यह इब्रानी शब्द हैं, जिसका अर्थ "वह जो पास लाया गया" "परमेश्वर के लिए एक उपहार या भेंट।" अर्थात् संकल्प हो चुका।’

12 "तो तुम उसको उसके पिता या उसकी माता की कुछ सेवा करने नहीं देते। 13 इस प्रकार तुम अपनी परम्पराओं से, जिन्हें तुम ने ठहराया है, परमेश्वर का वचन टाल देते हो; और ऐसे-ऐसे बहुत से काम करते हो।"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    10 मोशेह की आज्ञा है, ‘अपने माता-पिता का सम्मान करो7:10 निर्ग 20:12; व्यव 5:16 और वह, जो माता या पिता के प्रति बुरे शब्द बोले, उसे मृत्यु दंड दिया जाए.’7:10 निर्ग 21:17; लेवी 20:9 11 किंतु आपका कहना है, ‘यदि कोई व्यक्ति अपने पिता या माता से इस प्रकार कहे, मेरी संपत्ति में से जो कुछ आपकी सहायता के लिए उपलब्ध हो सकता था, वह कोरबान है अर्थात् परमेश्वर को समर्पित,’ 12 इसके द्वारा आप उसे अपने पिता और अपनी माता के लिए कुछ भी करने नहीं देते. 13 अपनी इस प्रथा के द्वारा, जो पूर्वजों से चली आई है, आप परमेश्वर के वचन को टाल देते हैं. आप ऐसे ही अनेक काम किया करते हैं."

  2. HSB Hindi Standard Bible

    10 क्योंकि मूसा ने तो कहा था, ‘अपने पिता और अपनी माता का आदर कर’ और ‘जो अपने पिता या माता को बुरा कहे वह निश्‍चय मार डाला जाए।’ 11 परंतु तुम कहते हो ‘यदि कोई अपने पिता या अपनी माता से कहे कि जो कुछ तुम्हें मुझसे मिलना था, वह तो "कुरबान" अर्थात् परमेश्‍वर को अर्पित है, 12 तो उसे अपने पिता या अपनी माता के लिए कुछ भी करना नहीं पड़ता।’ 13 तुम अपनी परंपरा के द्वारा जिसे तुमने बनाए रखा है, परमेश्‍वर के वचन को व्यर्थ ठहरा देते हो और इसी प्रकार के और भी बहुत से कार्य करते हो।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.