पतरस का यीशु को मसीह स्वीकारना
13 यीशु कैसरिया फिलिप्पी16:13 कैसरिया फिलिप्पी: गलील के सागर के उत्तर में 25 मील और हेर्मोन पर्वत के आधार पर स्थित। के प्रदेश में आकर अपने चेलों से पूछने लगा, "लोग मनुष्य के पुत्र को क्या कहते हैं?" 14 उन्होंने कहा, "कुछ तो यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला कहते हैं और कुछ एलिय्याह, और कुछ यिर्मयाह या भविष्यद्वक्ताओं में से कोई एक कहते हैं।" 15 उसने उनसे कहा, "परन्तु तुम मुझे क्या कहते हो?" 16 शमौन पतरस ने उत्तर दिया, "तू जीविते परमेश्वर का पुत्र मसीह है।"