दो अंधों को दृष्टिदान
29 जब वे यरीहो20:29 यरीहो: पश्चिमी तट पर यरदन नदी के निकट स्थित एक शहर है से निकल रहे थे, तो एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली। 30 और दो अंधे, जो सड़क के किनारे बैठे थे, यह सुनकर कि यीशु जा रहा है, पुकारकर कहने लगे, "हे प्रभु, दाऊद की सन्तान, हम पर दया कर।" 31 लोगों ने उन्हें डाँटा, कि चुप रहें, पर वे और भी चिल्लाकर बोले, "हे प्रभु, दाऊद की सन्तान, हम पर दया कर।" 32 तब यीशु ने खड़े होकर, उन्हें बुलाया, और कहा, "तुम क्या चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिये करूँ?" 33 उन्होंने उससे कहा, "हे प्रभु, यह कि हमारी आँखें खुल जाएँ।" 34 यीशु ने तरस खाकर उनकी आँखें छूई, और वे तुरन्त देखने लगे; और उसके पीछे हो लिए।