17 इसलिए हमें बता तू क्या समझता है? कैसर को कर देना उचित है, कि नहीं।" 18 यीशु ने उनकी दुष्टता जानकर कहा, "हे कपटियों, मुझे क्यों परखते हो? 19 कर का सिक्का मुझे दिखाओ।" तब वे उसके पास एक दीनार ले आए। 20 उसने, उनसे पूछा, "यह आकृति और नाम किसका है?" 21 उन्होंने उससे कहा, "कैसर का।" तब उसने उनसे कहा, "जो कैसर का है, वह कैसर को; और जो परमेश्वर का है, वह परमेश्वर को दो।"
Publicidade