यहूदा इस्करियोती की आत्महत्या
3 जब उसके पकड़वानेवाले यहूदा ने देखा कि वह दोषी ठहराया गया है तो वह पछताया और वे तीस चाँदी के सिक्के प्रधान याजकों और प्राचीनों के पास फेर लाया। 4 और कहा, "मैंने निर्दोषी को मृत्यु के लिये पकड़वाकर पाप किया है?" उन्होंने कहा, "हमें क्या? तू ही जाने।" 5 तब वह उन सिक्कों को मन्दिर में फेंककर चला गया, और जाकर अपने आपको फांसी दी।