यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का प्रचार
1 उन दिनों में यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला आकर यहूदिया के जंगल3:1 यहूदिया के जंगल: मृत सागर के पश्चिमी तट तक एक विस्तृत अनुपजाऊ, बंजर भूमि। में यह प्रचार करने लगा: 2 "मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।" 3 यह वही है जिसके बारे में यशायाह भविष्यद्वक्ता ने कहा था:
"जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हो रहा है, कि प्रभु का मार्ग तैयार करो,
उसकी सड़कें सीधी करो।" (यशा. 40:3)
4 यह यूहन्ना ऊँट के रोम का वस्त्र पहने था, और अपनी कमर में चमड़े का कमरबन्द बाँधे हुए था, और उसका भोजन टिड्डियाँ और वनमधु था। (2 राजा. 1:8) 5 तब यरूशलेम के और सारे यहूदिया के, और यरदन के आस-पास के सारे क्षेत्र के लोग उसके पास निकल आए। 6 और अपने-अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उससे बपतिस्मा लिया।