Pular para o conteúdo
Publicidade

नीतिवचन 16:1,9

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

1 मन की युक्ति मनुष्य के वश में रहती है,

परन्तु मुँह से कहना यहोवा की ओर से होता है।

9 मनुष्य मन में अपने मार्ग पर विचार करता है,

परन्तु यहोवा ही उसके पैरों को स्थिर करता है।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    1 मनुष्य के मन में योजना अवश्य होती हैं,

    किंतु कार्य का आदेश याहवेह के द्वारा ही किया जाता है.

    9 मानवीय मस्तिष्क अपने लिए उपयुक्त मार्ग निर्धारित कर लेता है,

    किंतु उसके पैरों का निर्धारण याहवेह ही करते हैं.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    1 मनुष्य के मन में विचार उत्पन्‍न होते हैं,

    परंतु मुँह के बोल यहोवा की ओर से होते हैं।

    9 मनुष्य का मन उसके मार्ग की योजनाएँ बनाता है,

    परंतु यहोवा उसके प्रत्येक कदम को निर्धारित करता है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.