16 उस दिन यरूशलेम से यह कहा जाएगा, "हे सिय्योन मत डर, तेरे हाथ ढीले न पड़ने पाएँ। 17 तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे बीच में है, वह उद्धार करने में पराक्रमी है; वह तेरे कारण आनन्द से मगन होगा, वह अपने प्रेम के मारे चुप रहेगा; फिर ऊँचे स्वर से गाता हुआ तेरे कारण मगन होगा।