12 तब मैंने उनसे कहा, "यदि तुम को अच्छा लगे तो मेरी मजदूरी दो, और नहीं तो मत दो।" तब उन्होंने मेरी मजदूरी में चाँदी के तीस टुकड़े तौल दिए। (मत्ती 26:15) 13 तब यहोवा ने मुझसे कहा, "इन्हें कुम्हार के आगे फेंक दे," यह क्या ही भारी दाम है जो उन्होंने मेरा ठहराया है? तब मैंने चाँदी के उन तीस टुकड़ों को लेकर यहोवा के घर में कुम्हार के आगे फेंक दिया। (मत्ती 27:9,10)