गुनाहगार के लिये मुआफ़ी
5 और अगर कोई शख़्स ग़म का बा’इस हुआ है तो वो मेरे ही ग़म का नहीं बल्कि, (ताकि उस पर ज़्यादा सख़्ती न करूँ) किस क़दर तुम सब के ग़म का ज़रिया हुआ। 6 यही सज़ा जो उसने अक्सरों की तरफ़ से पाई ऐसे शख़्स के वास्ते काफ़ी है। 7 पस बर’अक्स इसके यही बेहतर है कि उस का क़ुसूर मु’आफ़ करो और तसल्ली दो ताकि वो ग़म की कसरत से तबाह न हो।
8 इसलिए मैं तुम से गुज़ारिश करता हूँ कि उसके बारे में मुहब्बत का फ़तवा दो।