तैरती हुई कुल्ह़ाड़ी
1 और अम्बियाज़ादों ने इलीशा' से कहा, "देख, ये जगह जहाँ हम तेरे सामने रहते हैं, हमारे लिए छोटी है; 2 इसलिए हम को ज़रा यरदन को जाने दे कि हम वहाँ से एक एक कड़ी लेकर आएँ और अपने रहने के लिए एक घर बना सकें।" उसने जवाब दिया, "जाओ।" 3 तब एक ने कहा, "मेहरबानी से अपने ख़ादिमों के साथ चल।" उसने कहा, "मैं चलूँगा।" 4 चुनाँचे वह उनके साथ गया, और जब वह यरदन पर पहुँचे तो लकड़ी काटने लगे। 5 लेकिन एक की कुल्हाड़ी का लोहा, जब वह कड़ी काट रहा था, पानी में गिर गया। तब वह चित्ला उठा, और कहने लगा, "हाय, मेरे मालिक! यह तो माँगा हुआ था।" 6 नबी ने कहा, "वह किस जगह गिरा?" उसने उसे वह जगह दिखाई। तब उसने एक छड़ी काट कर उस जगह डाल दी, और लोहा तैरने लगा। 7 फिर उसने कहा, "अपने लिए उठा ले।" तब उसने हाथ बढ़ाकर उसे उठा लिया।