खु़दावन्द के आने से पहले होने वाली बातें
1 ऐ भाइयों! हम अपने ख़ुदा वन्द ईसा मसीह के आने और उस के पास जमा होने के बारे में तुम से दरख़्वास्त करते हैं। 2 कि किसी रूह या कलाम या ख़त से जो गोया हमारी तरफ़ से हो ये समझ कर कि ख़ुदावन्द के वापस आने का दिन आ पहुँचा है तुम्हारी अक़्ल अचानक परेशान न हो जाए और न तुम घबराओ।
3 किसी तरह से किसी के धोखे में न आना क्यूँकि वो दिन नहीं आएगा जब तक कि पहले बरगश्तगी न हो और वो गुनाह का शख़्स या’नी हलाकत का फ़र्ज़न्द ज़ाहिर न हो। 4 जो मुख़ालिफ़त करता है और हर एक से जो ख़ुदा या मा’बूद कहलाता है अपने आप को बड़ा ठहराता है; यहाँ तक कि वो ख़ुदा के मक़्दिस में बैठ कर अपने आप को ख़ुदा ज़ाहिर करता है।