35 मैंने तुम को सब बातें करके दिखा दीं कि इस तरह मेहनत करके कमज़ोरों को संभालना और ख़ुदावन्द ईसा की बातें याद रखना चाहिए, उस ने ख़ुद कहा, "देना लेने से मुबारिक़ है।"
36 उस ने ये कह कर घुटने टेके और उन सब के साथ दुआ की। 37 और वो सब बहुत रोए और पौलुस के गले लग लगकर उसके बोसे लिए। 38 और ख़ास कर इस बात पर ग़मगीन थे, जो उस ने कही थी, कि तुम फिर मेरा मुँह न देखोगे फिर उसे जहाज़ तक पहुँचाया।