21 मर्था ने कहा, "ख़ुदावन्द, अगर आप यहाँ होते तो मेरा भाई न मरता। 22 लेकिन मैं जानती हूँ कि अब भी ख़ुदा आप को जो भी माँगोगे देगा।" 23 ईसा ने उसे बताया, "तेरा भाई जी उठेगा।" 24 मर्था ने जवाब दिया, जी, "मुझे मालूम है कि वह क़यामत के दिन जी उठेगा, जब सब जी उठेंगे।" 25 ईसा ने उसे बताया, "क़यामत और ज़िन्दगी तो मैं हूँ। जो मुझ पर ईमान रखे वह ज़िन्दा रहेगा, चाहे वह मर भी जाए। 26 और जो ज़िन्दा है और मुझ पर ईमान रखता है वह कभी नहीं मरेगा। मर्था, क्या तुझे इस बात का यक़ीन है?" 27 मर्था ने जवाब दिया, "जी ख़ुदावन्द, मैं ईमान रखती हूँ कि आप ख़ुदा के फ़र्ज़न्द मसीह हैं, जिसे दुनियाँ में आना था।"