28 इस के बाद जब ईसा ने जान लिया कि मेरा काम मुकम्मल हो चुका है तो उस ने कहा, "मुझे प्यास लगी है।" (इस से भी कलाम — ए — मुक़द्दस की एक पेशीनगोई पूरी हुई)। 29 वहाँ सिरके से भरा हुआ एक बरतन रखा था, उन्होंने सिरके में स्पंज डुबोकर ज़ूफ़े की डाली पर रख कर उसके मुँह से लगाया। 30 यह सिरका पीने के बाद ईसा बोल उठा, "काम मुकम्मल हो गया है।" और सर झुका कर उस ने अपनी जान ख़ुदा के सपुर्द कर दी।
Publicidade