4 एक बार फिर पिलातुस निकल आया और यहूदियों से बात करने लगा, "देखो, मैं इसे तुम्हारे पास बाहर ला रहा हूँ ताकि तुम जान लो कि मुझे इसे मुजरिम ठहराने की कोई वजह नहीं मिली।"
5 फिर ईसा काँटेदार ताज और इर्ग़वानी रंग का लिबास पहने बाहर आया। पिलातुस ने उन से कहा, "लो यह है वह आदमी।" 6 उसे देखते ही राहनुमा इमाम और उन के मुलाज़िम चीख़ने लगे, "इसे मस्लूब करें, इसे मस्लूब करें!"