15 खाने के बाद ईसा शमौन पतरस से मुख़ातिब हुआ, "यूहन्ना के बेटे शमौन, क्या तू इन की निस्बत मुझ से ज़्यादा मुहब्बत करता है?" उस ने जवाब दिया, "जी ख़ुदावन्द, आप तो जानते हैं कि मैं आप को प्यार करता हूँ।" ईसा बोला, "फिर मेरे भेड़ों को चरा।" 19 (ईसा की यह बात इस तरफ़ इशारा था कि पतरस किस क़िस्म की मौत से ख़ुदा को जलाल देगा)। फिर उस ने उसे बताया, "मेरे पीछे चल।"