66 इस पर उसके शागिर्दों में से बहुत से लोग उल्टे फिर गए और इसके बाद उसके साथ न रहे। 67 पस ईसा ने उन बारह से कहा, "क्या तुम भी चले जाना चाहते हो?" 68 शमौन पतरस ने उसे जवाब दिया, "ऐ ख़ुदावन्द! हम किसके पास जाएँ? हमेशा की ज़िन्दगी की बातें तो तेरे ही पास हैं? 69 और हम ईमान लाए और जान गए हैं कि, ख़ुदा का क़ुद्दूस तू ही है।"