22 और वो खा ही रहे थे कि उसने रोटी ली और बर्क़त देकर तोड़ी और उनको दी और कहा "लो ये मेरा बदन है।" 23 फिर उसने प्याला लेकर शुक्र किया और उनको दिया और उन सभों ने उस में से पिया। 24 उसने उनसे कहा "ये मेरा वो अहद का ख़ून है जो बहुतेरों के लिए बहाया जाता है। 25 मैं तुम से सच कहता हूँ कि अंगूर का शीरा फिर कभी न पिऊँगा; उस दिन तक कि ख़ुदा की बादशाही में नया न पिऊँ।"
Publicidade