येसु का सबत के दिन पर किसी को ठीक करना
1 और वो इबादतख़ाने में फिर दाख़िल हुआ और वहाँ एक आदमी था, जिसका हाथ सूखा हुआ था। 2 और वो उसके इंतिज़ार में रहे, कि अगर वो उसे सबत के दिन अच्छा करे तो उस पर इल्ज़ाम लगाएँ। 3 उसने उस आदमी से जिसका हाथ सूखा हुआ था कहा "बीच में खड़ा हो।" 4 और उसने कहा "सबत के दिन नेकी करना जाएज़ है या बदी करना? जान बचाना या क़त्ल करना?" वो चुप रह गए। 5 उसने उनकी सख़्त दिली की वजह से ग़मगीन होकर और चारों तरफ़ उन पर ग़ुस्से से नज़र करके उस आदमी से कहा, "अपना हाथ बढ़ा।" उस ने बढ़ा दिया, और उसका हाथ दुरुस्त हो गया।