25 फिर एक औरत जिसके बारह बरस से ख़ून जारी था। 26 और कई हकीमो से बड़ी तकलीफ़ उठा चुकी थी, और अपना सब माल ख़र्च करके भी उसे कुछ फ़ाइदा न हुआ था, बल्कि ज़्यादा बीमार हो गई थी। 27 ईसा का हाल सुन कर भीड़ में उसके पीछे से आई और उसकी पोशाक को छुआ। 28 क्यूँकि वो कहती थी, "अगर में सिर्फ़ उसकी पोशाक ही छू लूँगी तो अच्छी होजाऊँगी" 29 और फ़ौरन उसका ख़ून बहना बन्द हो गया और उसने अपने बदन में मा’लूम किया कि मैंने इस बीमारी से शिफ़ा पाई।