22 और उसी हेरोदियास की बेटी अन्दर आई और नाच कर हेरोदेस और उसके मेहमानों को ख़ुश किया तो बादशाह ने उस लड़की से कहा, "जो चाहे मुझ से माँग मैं तुझे दूँगा।" 23 और उससे क़सम खाई "जो कुछ तू मुझ से माँगेगी अपनी आधी सल्तन्त तक तुझे दूँगा।" 24 और उसने बाहर आकर अपनी माँ से कहा, "मै क्या माँगू?" उसने कहा, "यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले का सिर।" 25 वो फ़ौरन बादशाह के पास जल्दी से अन्दर आई और उस से अर्ज़ किया, "मैं चाहती हूँ कि तू यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले का सिर एक थाल में अभी मुझे मँगवा दें।" 26 बादशाह बहुत ग़मगीन हुआ मगर अपनी क़समों और मेहमानों की वजह से उसे इन्कार करना न चाहा। 27 पस बादशाह ने फ़ौरन एक सिपाही को हुक्म देकर भेजा कि उसका सिर लाए, उसने जाकर क़ैद खाने में उस का सिर काटा। 28 और एक थाल में लाकर लड़की को दिया और लड़की ने माँ को दिया।