येसु का बारा शागिर्दों को भेजना
1 फिर उस ने अपने बारह शागिर्दों को पास बुला कर उनको बदरूहों पर इख़्तियार बख़्शा कि उनको निकालें और हर तरह की बीमारी और हर तरह की कमज़ोरी को दूर करें। 2 और बारह रसूलों के नाम ये हैं; पहला शमौन, जो पतरस कहलाता है और उस का भाई अन्द्रियास ज़ब्दी का बेटा या’क़ूब और उसका भाई यूहन्ना। 3 फ़िलिप्पुस, बरतुल्माई, तोमा, और मत्ती महसूल लेने वाला। 4 हलफ़ी का बेटा या’क़ूब और तद्दी शमौन कनानी और यहूदाह इस्करियोती जिस ने उसे पकड़वा भी दिया।