38 इस पर कुछ आलिमों और फ़रीसियों ने जवाब में उससे कहा, "ऐ उस्ताद हम तुझ से एक निशान देखना चहते हैं।" 39 उस ने जवाब देकर उनसे कहा, इस ज़माने के बुरे और बे’ईमान लोग निशान तलब करते हैं; मगर यहून्ना नबी के निशान के सिवा कोई और निशान उनको न दिया जाएगा। 40 क्यूँकि जैसे यहून्ना तीन रात तीन दिन मछली के पेट में रहा; वैसे ही इबने आदम तीन रात तीन दिन ज़मीन के अन्दर रहेगा।