28 पतरस ने उससे जवाब में कहा "ऐ ख़ुदावन्द, अगर तू है तो मुझे हुक्म दे कि पानी पर चलकर तेरे पास आऊँ।" 29 उस ने कहा, "आ।" पतरस नाव से उतर कर ईसा के पास जाने के लिए पानी पर चलने लगा। 30 मगर जब हवा देखी तो डर गया और जब डूबने लगा तो चिल्ला कर कहा "ऐ ख़ुदावन्द, मुझे बचा!" 31 ईसा ने फ़ौरन हाथ बढ़ा कर उसे पकड़ लिया। और उससे कहा, "ऐ कम ईमान तूने क्यूँ शक किया?"