13 जब ईसा क़ैसरिया फ़िलप्पी के इलाक़े में आया तो उसने अपने शागिर्दों से ये पूछा, "लोग इब्न — ए — आदम को क्या कहते हैं?" 14 उन्होंने कहा, कुछ यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला कहते हैं। "कुछ एलियाह और कुछ यरमियाह या नबियों में से कोई।" 15 उसने उनसे कहा, "मगर तुम मुझे क्या कहते हो?" 16 शमौन पतरस ने जवाब में कहा, "तू ज़िन्दा ख़ुदा का बेटा मसीह है।"