24 और जब कफ़रनहूम में आए तो नीम मिस्क़ाल लेनेवालों ने पतरस के पास आकर कहा, "क्या तुम्हारा उस्ताद नीम मिस्क़ाल नहीं देता?" 25 उसने कहा, "हाँ देता है।" और जब वो घर में आया तो ईसा ने उसके बोलने से पहले ही कहा, ऐ "शमौन तू क्या समझता है? दुनिया के बादशाह किनसे महसूल या जिज़िया लेते हैं; अपने बेटों से या ग़ैरों से?" 26 जब उसने कहा, "ग़ैरों से," तो ईसा ने उनसे कहा, "पस बेटे बरी हुए। 27 लेकिन मुबाद हम इनके लिए ठोकर का बा’इस हों तू झील पर जाकर बन्सी डाल और जो मछली पहले निकले उसे ले और जब तू उसका मुँह खोलेगा; तो एक चाँदी का सिक्का पाएगा; वो लेकर मेरे और अपने लिए उन्हें दे।"