18 और जब सुबह को फिर शहर को जा रहा था; तो उसे भूख लगी। 19 और रास्ते के किनारे अंजीर का एक दरख़्त देख कर उसके पास गया; और पत्तों के सिवा उस में कुछ न पाकर उससे कहा; "आइन्दा कभी तुझ में फल न लगे!" और अंजीर का दरख़्त उसी दम सूख गया। 20 शागिर्दों ने ये देख कर ताअ’ज्जुब किया और कहा "ये अंजीर का दरख़्त क्यूँकर एक दम में सूख गया?" 21 ईसा ने जवाब में उनसे कहा, तुम से सच कहता हूँ "कि अगर ईमान रखो और शक न करो तो न सिर्फ़ वही करोगे जो अंजीर के दरख़्त के साथ हुआ; बल्कि अगर इस पहाड़ से कहो उखड़ जा और समुन्दर में जा पड़ तो यूँ ही हो जाएगा। 22 और जो कुछ दुआ में ईमान के साथ माँगोगे वो सब तुम को मिलेगा"