येसु को मारने की चाल
1 जब ईसा ये सब बातें ख़त्म कर चुका, तो ऐसा हुआ कि उसने अपने शागिर्दों से कहा। 2 "तुम जानते हो कि दो दिन के बाद ईद — ए — फ़सह26:2 ईद — ए — फ़सह ख़ुदा ने इस्राईल ओ जिस दिन मिस्र की ग़ुलामी से निकाला उसी दिन को ख़ुदा ने फ़सह का ईद ठहराया (छुटकारे आ दिन) होगी। और इब्न — ए — आदम मस्लूब होने को पकड़वाया जाएगा।" 3 उस वक़्त सरदार काहिन और क़ौम के बुज़ुर्ग काइफ़ा नाम सरदार काहिन के दिवान खाने में जमा हुए। 4 और मशवरा किया कि ईसा को धोखे से पकड़ कर क़त्ल करें। 5 मगर कहते थे, "ईद में नहीं, ऐसा न हो कि लोगों में बलवा हो जाए।"
6 और जब ईसा बैत अन्नियाह में शमौन जो पहले कौढ़ी था के घर में था। 7 तो एक 'औरत संग — मरमर के इत्रदान में क़ीमती इत्र लेकर उसके पास आई, और जब वो खाना खाने बैठा तो उस के सिर पर डाला। 8 शागिर्द ये देख कर ख़फ़ा हुए और कहने लगे, "ये किस लिए बरबाद किया गया? 9 ये तो बड़ी क़ीमत में बिक कर ग़रीबों को दिया जा सकता था।" 10 ईसा' ने ये जान कर उन से कहा, "इस 'औरत को क्यूँ दुखी करते हो? इस ने तो मेरे साथ भलाई की है। 11 क्यूँकि ग़रीब ग़ुरबे तो हमेशा तुम्हारे पास हैं लेकिन मैं तुम्हारे पास हमेशा न रहूँगा। 12 और इस ने तो मेरे दफ़्न की तैयारी के लिए इत्र मेरे बदन पर डाला। 13 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि तमाम दुनिया में जहाँ कहीं इस ख़ुशख़बरी का एलान किया जाएगा, ये भी जो इस ने किया; इस की यादगारी में कहा जाएगा।"
14 उस वक़्त उन बारह में से एक ने जिसका नाम यहूदाह इस्करियोती था; सरदार काहिनों के पास जा कर कहा, 15 "अगर मैं उसे तुम्हारे हवाले कर दूँ तो मुझे क्या दोगे? उन्होंने उसे तीस रुपऐ तौल कर दे दिया।" 16 और वो उस वक़्त से उसके पकड़वाने का मौक़ा ढूँडने लगा।
17 ईद — 'ए — फ़ितर के पहले दिन शागिर्दों ने ईसा के पास आकर कहा, "तू कहाँ चाहता है कि हम तेरे लिए फ़सह के खाने की तैयारी करें।" 18 उस ने कहा, "शहर में फ़लाँ शख़्स के पास जा कर उससे कहना ‘उस्ताद फ़रमाता है’ कि मेरा वक़्त नज़दीक है मैं अपने शागिर्दों के साथ तेरे यहाँ ईद’ए फ़सह करूँगा।" 19 और जैसा ईसा ने शागिर्दों को हुक्म दिया था, उन्होंने वैसा ही किया और फ़सह तैयार किया।
20 जब शाम हुई तो वो बारह शागिर्दों के साथ खाना खाने बैठा था। 21 जब वो खा रहा था, तो उसने कहा, "मैं तुम से सच कहता हूँ कि तुम में से एक मुझे पकड़वाएगा।" 22 वो बहुत ही ग़मगीन हुए और हर एक उससे कहने लगे "ख़ुदावन्द, क्या मैं हूँ?" 23 उस ने जवाब में कहा, "जिस ने मेरे साथ रक़ाबी में हाथ डाला है वही मुझे पकड़वाएगा। 24 इबने आदम तो जैसा उसके हक़ में लिखा है जाता ही है लेकिन उस आदमी पर अफ़सोस जिसके वसीले से इबने आदम पकड़वाया जाता है अगर वो आदमी पैदा न होता तो उसके लिए अच्छा होता।" 25 उसके पकड़वाने वाले यहूदाह ने जवाब में कहा "ऐ रब्बी क्या मैं हूँ?" उसने उससे कहा "तूने ख़ुद कह दिया।"
26 जब वो खा रहे थे तो ईसा' ने रोटी ली और — और बर्क़त देकर तोड़ी और शागिर्दों को देकर कहा, "लो, खाओ, ये मेरा बदन है।" 27 फिर प्याला लेकर शुक्र किया और उनको देकर कहा "तुम सब इस में से पियो। 28 क्यूँकि ये मेरा वो अहद का ख़ून है जो बहुतों के गुनाहों की मु’आफ़ी के लिए बहाया जाता है।