2 और देखो:एक कौढ़ी ने पास आकर उसे सज्दा किया और कहा, "ऐ ख़ुदावन्द! अगर तू चाहे तो मुझे पाक साफ़ कर सकता है।" 3 उसने हाथ बढ़ा कर उसे छुआ और कहा, "मैं चाहता हूँ, तू पाक — साफ़ हो जा।" वह फ़ौरन कौढ़ से पाक — साफ़ हो गया। 4 ईसा ने उस से कहा, "ख़बरदार! किसी से न कहना बल्कि जाकर अपने आप को काहिन को दिखा; और जो नज़्र मूसा ने मुक़र्रर की है उसे गुज़रान; ताकि उन के लिए गवाही हो।"