16 छ: चीजें हैं जिनसे ख़ुदावन्द को नफ़रत है,
बल्कि सात हैं जिनसे उसे नफ़रत है:
17 ऊँची आँखें, झूटी ज़बान,
बेगुनाह का खू़न बहाने वाले हाथ,
18 बुरे मन्सूबे बाँधने वाला दिल,
शरारत के लिए तेज़ रफ़्तार पाँव,
19 झूटा गवाह जो दरोग़गोई करता है,
और जो भाइयों में निफ़ाक़ डालता है।