Pular para o conteúdo
Publicidade

रुत 4

बो’अज़ का रूत से निकाह करना

1 4:1 बेथलेहम शहर का फाटक तब बो’अज़ बेथलेहम शहर के फाटक के पास जाकर वहाँ बैठ गया और देखो जिस नज़दीक के क़रीबी रिश्ते का ज़िक्र बो’अज़ ने किया था वह आ निकला। उसने उससे कहा अरे भाई इधर आ! ज़रा यहाँ बैठ जा। तब वह उधर आकर बैठ गया। 2 फिर उसने शहर के बुज़ुर्गों में से दस आदमियों को बुला कर कहा, "यहाँ बैठ जाओ।" तब वह बैठ गए। 3 तब उसने उस नज़दीक के क़रीबी रिश्तेदार से कहा, न’ओमी जो मोआब के मुल्क से लौट आई है ज़मीन के उस टुकड़े को जो हमारे भाई इलीमलिक का माल था बेचती है। 4 इसलिए मैंने सोचा कि तुझ पर इस बात को ज़ाहिर करके कहूँगा कि तू इन लोगों के सामने जो बैठे हैं और मेरी क़ौम के बुज़ुर्गों के सामने उसे मोल ले। अगर तू उसे छुड़ाता है तो छुड़ा और अगर नहीं छुड़ाता तो मुझे बता दे ताकि मुझ को मा’लूम हो जाए क्यूँकि तेरे अलावा और कोई नहीं जो उसे छुड़ाए और मैं तेरे बाद हूँ। उसने कहा, "मैं छुड़ाऊँगा।" 5 तब बो’अज़ ने कहा, जिस दिन तू वह ज़मीन न’ओमी के हाथ से मोल ले तो तुझे उसको मोआबी रूत के हाथ से भी जो मरहूम की बीवी है मोल लेना होगा ताकि उस मरहूम का नाम उसकी मीरास पर क़ाईम करे। 6 तब उसके नज़दीक के क़रीबी रिश्तेदार ने कहा, "मै अपने लिए उसे छुड़ा नहीं सकता ऐसा न हो कि मैं अपनी मीरास ख़राब कर दूँ। उसके छुड़ाने का जो मेरा हक़ है उसे तू ले ले क्यूँकि मैं उसे छुड़ा नहीं सकता।" 7 और अगले ज़माने में इस्राईल में मु’आमिला पक्का करने के लिए छुड़ाने और बदलने के बारे में यह मा’मूल था कि आदमी अपनी जूती उतार कर अपने पड़ोसी को दे देता था। इस्राईल में तस्दीक़ करने का यही तरीक़ा था 8 तब उस नज़दीक के क़रीबी रिश्तेदार ने बो’अज़ से कहा, "तू आप ही उसे मोल ले ले। फिर उसने अपनी जूती उतार डाली। 9 और बो’अज़ ने बुज़ुर्गों और सब लोगों से कहा, तुम आज के दिन गवाह हो कि मैंने इलीमलिक और किलयोन और महलोन का सब कुछ न’ओमी के हाथ से मोल ले लिया है। 10 सिर्फ़ इसके मैंने महलोन की बीवी मोआबी रूत को भी अपनी बीवी बनाने के लिए ख़रीद लिया है ताकि उस मरहूम के नाम को उसकी मीरास में क़ायम करूं और उस मरहूम का नाम उसके भाइयों और उसके मकान के दरवाज़े से मिट न जाए तुम आज के दिन गवाह हो।" 11 तब सब लोगों ने जो फाटक पर थे और उन बुज़ुर्गों ने कहा कि हम गवाह हैं। ख़ुदावन्द उस 'औरत को जो तेरे घर में आई है राख़िल और लियाह की तरह करे जिन दोनों ने इस्राईल का घर4:11 इस्राईल का घर इस्राईल के तमाम बारह क़बीलों का बुज़ुर्ग आबाद किया और तू इफ़्राता में भलाई का काम करे, और बैतलहम में तेरा नाम हो 12 और तेरा घर उस नसल से जो ख़ुदावन्द तुझे इस 'औरत से दे 4:12 एफ़राता के बुज़ुर्ग फ़ारस के घर की तरह हो जो यहूदाह से तमर के हुआ।

बो’अज़ का नसबनामा

13 इसलिए बो’अज़ ने रूत को लिया और वह उसकी बीवी बनी और उसने उससे सोहबत की और ख़ुदावन्द के फ़ज़ल से वह हामिला हुई और उसके बेटा हुआ। 14 और 'औरतों ने न’ओमी से कहा, ख़ुदावन्द मुबारक हो जिसने आज के दिन तुझ को नज़दीक के क़रीबी रिश्ते के बग़ैर नहीं छोड़ा और उसका नाम इस्राईल में मशहूर हुआ। 15 और वह तेरे लिए तेरी जान का बहाल करनेवाला और तेरे बुढ़ापे का पालने वाला होगा क्यूँकि तेरी बहू जो तुझ से मुहब्बत रखती है और तेरे लिए सात बेटों से भी बढ़ कर है वह उसकी माँ है। 16 और न’ओमी ने उस लड़के को लेकर उसे अपनी छाती से लगाया और उसकी दाया बनी। 17 और उसकी पड़ोसनों ने उस बच्चे को एक नाम दिया और कहने लगीं न’ओमी के लिए बेटा पैदा हुआ इसलिए उन्होंने उसका नाम 'ओबेद रखा। वह यस्सी का बाप था जो दाऊद का बाप है। 18 और फ़ारस का नसबनामा ये है फ़ारस से हसरोन पैदा हुआ 19 और हसरोन से राम पैदा हुआ और राम से 'अम्मीनदाब पैदा हुआ 20 और 'अम्मीनदाब से नहसोन पैदा हुआ और नहसोन से सलमोन पैदा हुआ, 21 और सलमोन से बो’अज़ पैदा हुआ और बो’अज़ से 'ओबेद पैदा हुआ 22 और ओबेद से यस्सी पैदा हुआ और यस्सी से दाऊद पैदा हुआ।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.

Rute
Ver todos os capítulos de Rute