Pular para o conteúdo
Publicidade

1 कोरिंथ 1:23-25

OHSS Hindi Contemporary Version

23 किंतु हम प्रचार करते हैं क्रूसित मसीह का, जो यहूदियों के लिए ठोकर का कारण हैं तथा गैर-यहूदियों के लिए मूर्खता, 24 किंतु बुलाए हुओं, यहूदी या यूनानी दोनों ही के लिए यही मसीह परमेश्वर का सामर्थ्य तथा परमेश्वर का ज्ञान हैं. 25 क्योंकि परमेश्वर की मूर्खता मनुष्यों की बुद्धि से कहीं अधिक बुद्धिमान, तथा परमेश्वर की दुर्बलता मनुष्यों के बल से कहीं अधिक बलवान है.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    23 परंतु हम क्रूस पर चढ़ाए गए मसीह का प्रचार करते हैं, जो यहूदियों के लिए ठोकर का कारण और गैरयहूदियों1:23 कुछ हस्तलेखों में "गैरयहूदियों" के स्थान पर "यूनानियों" लिखा है। के लिए मूर्खता है, 24 परंतु उन बुलाए हुओं के लिए, चाहे वे यहूदी हों या यूनानी, मसीह परमेश्‍वर का सामर्थ्य और परमेश्‍वर का ज्ञान है। 25 क्योंकि परमेश्‍वर की मूर्खता मनुष्यों के ज्ञान से अधिक ज्ञानवान है, और परमेश्‍वर की निर्बलता मनुष्यों के बल से अधिक बलवान है।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    23 परन्तु हम तो उस क्रूस पर चढ़ाए हुए मसीह का प्रचार करते हैं जो यहूदियों के निकट ठोकर का कारण, और अन्यजातियों के निकट मूर्खता है; 24 परन्तु जो बुलाए हुए हैं क्या यहूदी, क्या यूनानी, उनके निकट मसीह परमेश्वर की सामर्थ्य, और परमेश्वर का ज्ञान है। 25 क्योंकि परमेश्वर की मूर्खता1:25 क्योंकि परमेश्वर की मूर्खता: वह जो परमेश्वर नियुक्त करता है, अपेक्षा करता है, आज्ञा देता है, काम करता है, इत्यादि, यह लोगों के सम्मुख मूर्खतापूर्ण लगता है। मनुष्यों के ज्ञान से ज्ञानवान है; और परमेश्वर की निर्बलता मनुष्यों के बल से बहुत बलवान है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.