Pular para o conteúdo
Publicidade

1 कोरिंथ 11:17,18

OHSS Hindi Contemporary Version

प्रभु-भोज संबंधी निर्देश

17 यह आज्ञा देते हुए मैं तुम्हारी कोई बड़ाई नहीं कर रहा: आराधना सभाओं में तुम्हारे इकट्ठा होने से भलाई नहीं परंतु बुराई ही होती है. 18 सबसे पहले तो यह: जब तुम कलीसिया के रूप में इकट्ठा होते हो, तो मेरे सुनने में यह आया है कि तुममें फूट पड़ी रहती है और मैं एक सीमा तक इसका विश्वास भी करता हूं.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    17 अब यह आदेश देते हुए मैं तुम्हारी सराहना नहीं करता, क्योंकि तुम्हारे एकत्रित होने से भलाई नहीं परंतु और बुराई ही होती है। 18 सर्वप्रथम, मैं सुनता हूँ कि जब तुम कलीसिया के रूप में एकत्रित होते हो तो तुम्हारे बीच में फूट होती है, और इस बात पर मैं कुछ-कुछ विश्‍वास भी करता हूँ।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    17 परन्तु यह निर्देश देते हुए, मैं तुम्हें नहीं सराहता, इसलिए कि तुम्हारे इकट्ठे होने से भलाई नहीं, परन्तु हानि होती है। 18 क्योंकि पहले तो मैं यह सुनता हूँ, कि जब तुम कलीसिया में इकट्ठे होते हो, तो तुम में फूट होती है और मैं कुछ कुछ विश्वास भी करता हूँ।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.