15 क्या तुम्हें मालूम नहीं कि तुम सबके शरीर मसीह के अंग हैं? तो क्या मैं मसीह के अंगों को वेश्या के अंग बना दूं? ऐसा बिलकुल न हो! 16 क्या तुम्हें यह अहसास नहीं कि वह, जो वेश्या से जुड़ा होता है, उसके साथ एक तन हो जाता है? क्योंकि परमेश्वर ने कहा है, "वे दोनों एक तन होंगे."6:16 उत्प 2:24 17 वह, जो प्रभु से जुड़ा होता है, उनसे एक आत्मा हो जाता है.
Publicidade