Pular para o conteúdo
Publicidade

2 कोरिंथ 6:14-17

OHSS Hindi Contemporary Version

विश्वासियों और अविश्वासियों में मेल-जोल असंभव

14 अविश्वासियों के साथ असमान संबंध में न जुड़ो. धार्मिकता तथा अधार्मिकता में कैसा मेल-जोल या ज्योति और अंधकार में कैसा संबंध? 15 मसीह और शैतान में कैसा मेल या विश्वासी और अविश्वासी में क्या सहभागिता? 16 या परमेश्वर के मंदिर तथा मूर्तियों में कैसी सहमति? हम जीवित परमेश्वर के मंदिर हैं. जैसा कि परमेश्वर का कहना है:

मैं उनमें वास करूंगा,

उनके बीच चला फिरा करूंगा,

मैं उनका परमेश्वर बनूंगा,

और वे मेरी प्रजा.6:16 लेवी 26:12; येरे 32:38; यहेज 37:27

17 इसलिये,

"उनके बीच से निकल आओ

और अलग हो जाओ,

यह प्रभु की आज्ञा है.

उसका स्पर्श न करो, जो अशुद्ध है,

तो मैं तुम्हें स्वीकार करूंगा."6:17 यशा 52:11; यहेज 20:34, 41

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    14 अविश्‍वासियों के साथ असमान जुए में न जुतो, क्योंकि धार्मिकता और अधर्म का क्या मेल? या ज्योति की अंधकार से क्या सहभागिता? 15 और मसीह का बलियाल6:15 अर्थात दुष्ट शैतान से क्या तालमेल? या विश्‍वासी का अविश्‍वासी के साथ क्या साझा? 16 और मूर्तियों के साथ परमेश्‍वर के मंदिर की क्या सहमति? क्योंकि हम तो जीवित परमेश्‍वर का मंदिर हैं; जैसा कि परमेश्‍वर ने कहा है :

    मैं उनमें वास करूँगा

    और उनके मध्य चला-फिरा करूँगा।

    मैं उनका परमेश्‍वर होऊँगा,

    और वे मेरे लोग होंगे।6:16 लैव्य 26:12 17 फिर प्रभु यह कहता है :

    इसलिए उनके बीच में से निकल आओ

    और अलग हो जाओ, जो अशुद्ध है उसे मत छुओ,

    तो मैं तुम्हें ग्रहण करूँगा;6:17 यशायाह 52:11; यहेज 20:41

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    14 अविश्वासियों के साथ असमान जूए में न जुतो 6:14 अविश्वासियों के साथ असमान जूए में न जुतो: यह प्रतीत होता है कि वहाँ पर विश्वासियों और अविश्वासियों में बहुत बड़ी असमानता है और इसलिए उनका आपस में मिलना अनुचित है। , क्योंकि धार्मिकता और अधर्म का क्या मेल जोल? या ज्योति और अंधकार की क्या संगति? 15 और मसीह का बलियाल के साथ क्या लगाव? या विश्वासी के साथ अविश्वासी का क्या नाता? 16 और मूरतों के साथ परमेश्वर के मन्दिर का क्या सम्बंध? क्योंकि हम तो जीविते परमेश्वर के मन्दिर हैं; जैसा परमेश्वर ने कहा है

    "मैं उनमें बसूँगा और उनमें चला फिरा करूँगा;

    और मैं उनका परमेश्वर होऊँगा,

    और वे मेरे लोग होंगे।" (लैव्य. 26:11,12, यिर्म. 32:38, यहे. 37:27) 17 इसलिए प्रभु कहता है,

    "उनके बीच में से निकलो

    और अलग रहो;

    और अशुद्ध वस्तु को मत छूओ,

    तो मैं तुम्हें ग्रहण करूँगा; (यशा. 52:11, यिर्म. 51:45)

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.