Pular para o conteúdo
Publicidade

आमोस 5:21-24

OHSS Hindi Contemporary Version

21 "मैं तुम्हारे उत्सवों से घृणा करता हूं, उन्हें तुच्छ समझता हूं;

तुम्हारी सभाएं मेरे लिए एक दुर्गंध के समान हैं.

22 भले ही तुम मुझे होमबलि और अन्‍नबलि चढ़ाओ,

पर मैं उन्हें स्वीकार नहीं करूंगा.

भले ही तुम मुझे अपना मनपसंद मेल बलि चढ़ाओ,

पर मेरे लिये उनका कोई मतलब नहीं होगा.

23 दूर रखो मुझसे अपने गीतों का शोरगुल!

मैं तुम्हारे वीणा के संगीत को नहीं सुनूंगा.

24 पर न्याय को नदी के समान,

तथा धर्मीपन को कभी न सूखनेवाले सोते के समान बहने दो!

Em outras traduções

  1. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    21 "मैं तुम्हारे पर्वों से बैर रखता, और उन्हें निकम्मा जानता हूँ, और तुम्हारी महासभाओं से मैं प्रसन्न नहीं। 22 चाहे तुम मेरे लिये होमबलि और अन्नबलि चढ़ाओ, तो भी मैं प्रसन्न न होऊँगा, और तुम्हारे पाले हुए पशुओं के मेलबलियों की ओर न ताकूँगा। 23 अपने गीतों का कोलाहल मुझसे दूर करो; तुम्हारी सारंगियों का सुर मैं न सुनूँगा। 24 परन्तु न्याय को नदी के समान, और धार्मिकता को महानद के समान बहने दो।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.