Pular para o conteúdo
Publicidade

प्रेरितों 10:1,2

OHSS Hindi Contemporary Version

रोमी सेनापति कॉरनेलियॉस के घर पर पेतरॉस

1 कयसरिया नगर में कॉरनेलियॉस नामक एक व्यक्ति थे, जो इतालियन नामक सैन्य दल के शताधिपति थे. 2 वह परमेश्वर पर विश्वास रखनेवाले व्यक्ति थे. वह और उनका परिवार, सभी श्रद्धालु थे. वह यहूदियों को उदार मन से दान देते तथा परमेश्वर से निरंतर प्रार्थना करते थे.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    1 कैसरिया में कुरनेलियुस नामक एक व्यक्‍ति था। वह उस सैन्य दल का शतपति था जो इतालियानी कहलाता था। 2 वह एक भक्‍त था और अपने सारे घराने समेत परमेश्‍वर का भय मानता था, और लोगों को बहुत दान देता और परमेश्‍वर से निरंतर प्रार्थना करता रहता था।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    1 कैसरिया में कुरनेलियुस10:1 कुरनेलियुस: यह एक लैटिन नाम है, और इससे दिखता है कि वह एक रोमी मनुष्य था। नामक एक मनुष्य था, जो इतालियानी नाम सैन्य-दल का सूबेदार था। 2 वह भक्त10:2 भक्त: एक धार्मिक या वह जो परमेश्वर की आराधना करनेवाला। था, और अपने सारे घराने समेत परमेश्वर से डरता था, और यहूदी लोगों को बहुत दान देता, और बराबर परमेश्वर से प्रार्थना करता था।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.