2 सर्वोच्च परमेश्वर द्वारा मेरे लिये किए गए उन अद्भुत चिन्हों और आश्चर्य कर्मों के बारे में तुम्हें बताते हुए मुझे खुशी हो रही है.
3 क्या ही बड़े हैं उसके दिखाए चिन्ह,
क्या ही महान हैं उसके आश्चर्यकर्म!
उसका राज्य एक सदाकाल का राज्य है;
उसकी प्रभुता पीढ़ी-पीढ़ी तक बनी रहती है.