14 इसलिये अपनी कमर सच से कसकर, धार्मिकता का कवच धारण कर स्थिर खड़े रहो, 15 पांवों में शांति के ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार की तत्परता के जूते धारण कर लो. 16 इनके अलावा विश्वास की ढाल भी, कि तुम दुष्ट के सभी जलते हुए बाणों को बुझा सको. 17 तब उद्धार का टोप तथा आत्मा की तलवार, परमेश्वर का वचन धारण कर लो.
इफ़ेसॉस 6:14-17
Em outras traduções
- HSB Hindi Standard Bible
14 अतः सत्य से अपनी कमर कसकर, और धार्मिकता का कवच पहनकर, 15 और पैरों में मेल के सुसमाचार की तैयारी के जूते पहनकर, 16 और इन सब के साथ विश्वास की ढाल लेकर स्थिर खड़े रहो, जिसके द्वारा तुम दुष्ट के सब जलते हुए तीरों को बुझा सकोगे; 17 और उद्धार का टोप6:17 यशायाह 59:17 और आत्मा की तलवार, जो परमेश्वर का वचन है, ले लो।
- IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019
14 इसलिए सत्य से अपनी कमर कसकर, और धार्मिकता की झिलम पहनकर, (यशा. 11:5, यशा. 59:17) 15 और पाँवों में मेल के सुसमाचार की तैयारी के जूते पहनकर; (यशा. 52:7, नहू. 1:15) 16 और उन सब के साथ विश्वास की ढाल लेकर स्थिर रहो जिससे तुम उस दुष्ट के सब जलते हुए तीरों को बुझा सको। 17 और उद्धार का टोप, और आत्मा की तलवार जो परमेश्वर का वचन है, ले लो। (यशा. 49:2, इब्रा. 4:12, यशा. 59:17)
Direitos das traduções citadas
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.