Pular para o conteúdo
Publicidade

निर्गमन 19:4-6

OHSS Hindi Contemporary Version

4 ‘तुमने देखा है कि मैंने मिस्रियों के साथ क्या-क्या किया, और किस प्रकार मैं तुम्हें उकाब के तरह पंखों में बैठाकर यहां अपने पास ले आया हूं. 5 अब यदि तुम वास्तव में मेरे आदेशों को मानोगे, तथा मेरी वाचा का पालन करोगे, तब सब जनता के बीच तुम मेरी अपनी प्रजा कहलाओगे—क्योंकि पूरी पृथ्वी ही मेरी है. 6 तुम मेरे लिये राजकीय पुरोहित तथा पवित्र राष्ट्र माने जाओगे.’ तुम यह बातें इस्राएल से कहना!"

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    4 तुमने देखा है कि मैंने मिस्रियों के साथ क्या-क्या किया है; मैं तुम्हें मानो उकाब के पंखों पर बैठाकर अपने पास ले आया हूँ। 5 इसलिए अब यदि तुम सचमुच मेरी बात मानोगे, और मेरी वाचा का पालन करोगे, तो सब जातियों में से तुम ही मेरी निज संपत्ति ठहरोगे; समस्त पृथ्वी तो मेरी है। 6 तुम मेरे लिए याजकों का राज्य और पवित्र जाति ठहरोगे। ये ही बातें तुझे इस्राएलियों से कहनी हैं।"

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    4 ‘तुम ने देखा है कि मैंने मिस्रियों से क्या-क्या किया; तुम को मानो उकाब पक्षी के पंखों पर चढ़ाकर अपने पास ले आया हूँ। 5 इसलिए अब यदि तुम निश्चय मेरी मानोगे, और मेरी वाचा का पालन करोगे, तो सब लोगों में से तुम ही मेरा निज धन ठहरोगे; समस्त पृथ्वी तो मेरी है। 6 और तुम मेरी दृष्टि में याजकों का राज्य19:6 याजकों का राज्य: सामूहिक रूप से इस्राएल एक राजसी और याजकीय जाति है, इसका प्रत्येक सदस्य अपने आप में एक राजा और याजक के गुणों का समावेश रखता है। और पवित्र जाति ठहरोगे।’ जो बातें तुझे इस्राएलियों से कहनी हैं वे ये ही हैं।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.