Pular para o conteúdo
Publicidade

निर्गमन 25:31,37,39

OHSS Hindi Contemporary Version

स्वर्ण दीपदान

31 "फिर शुद्ध सोने का एक दीपस्तंभ बनाना. उसके आधार तथा उसके डंडे को बनाना, और उसमें फूलों के समान प्याले बनाना. प्यालों के साथ कलियां और खिले हुए पुष्प हों. ये सभी चीज़ें सोना पीटकर एक ही इकाई में परस्पर जुड़ी हुई हो.

37 "सात दीये बनाना और सातों दीयों को जलाए रखना ताकि वे रोशनी दे सकें. 39 ये पूरा सामान लगभग पैंतीस किलो सोने से बना हो.

Em outras traduções

  1. HSB Hindi Standard Bible

    31 "फिर तू शुद्ध सोने की एक दीवट बनवाना। वह दीवट सोने से ढलवाकर बनाई जाए; उसके पाये, उसकी डंडी, उसके पुष्पकोष, उसकी गाँठ और उसके फूल, सब एक ही टुकड़े के बने हों।

    37 "तू उसके लिए सात दीपक बनवाना, और वे दीपक इस प्रकार जलाए जाएँ कि उनका प्रकाश दीवट के सामने की ओर पड़े। 39 वह अपने सब पात्रों सहित किक्‍कार25:39 एक किक्‍कार लगभग 34 किलोग्राम का था। भर शुद्ध सोने का बनाया जाए।

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    31 "फिर शुद्ध सोने की एक दीवट बनवाना। सोना ढलवा कर वह दीवट, पाये और डण्डी सहित बनाया जाए; उसके पुष्पकोष, गाँठ और फूल, सब एक ही टुकड़े के बनें; 37 और सात दीपक बनवाना; और दीपक जलाए जाएँ कि वे दीवट के सामने प्रकाश दें। 39 वह सब इन समस्त सामान समेत किक्कार भर शुद्ध सोने का बने।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.